Kolhapur Crime | मुंबई पुलिस दल के पुलिस ने नाबालिग लड़की से किया बलात्कार, 10वीं में पढ़नेवाली लड़की के गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

कोल्हापुर (Kolhapur News) : दसवीं में पढने वाली पन्हाला तालुके के एक गांव की नाबालिग (Kolhapur Crime) (15 वर्ष 5 महीने) लड़की का मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एक कर्मचारी ने रेप (Rape) किया है। आरोपी विवाहित है और मुंबई पुलिस में कार्यरत है। राजेंद्र गणपती पाटिल (Rajendra Ganpati Patil) (उम्र- 28, नि. करंजफेन, ता. पन्हाला) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजेंद्र पाटिल पर बच्चों के यौन अपराध से संरक्षण कानून (Protection Law) (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार (Arrest) नहीं किया गया (Kolhapur Crime) है।
पीड़ित लड़की (Victim Girl) के पीरियड न आने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां जाकर पता चला कि वो गर्भवती है। उसके बाद उसे सीपीआर (CPR) में भर्ती किया गया लड़की नाबालिग है इसलिए यह मामला सीपीआर में दर्ज कर पन्हाला पुलिस (Panhala Police) के पास जांच के लिए विभाजित किया गया। पन्हाला पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज किया फिर भी जांच में चार दिन बर्बाद किए गए।
पीड़ित लड़की 10वीं में पढती है। वह अभी दो महीने से गर्भवती है।
उससे विस्तृत पूछताछ की गई तो उसने आरोपी का नाम बताया।
इस मामले में आरोपी एक पुलिस (Police) है
इसलिए पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही की, ऐसी चर्चा है।
पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। इसमें जानकारी मिली कि संबंधित पुलिस जुलाई में गांव आया था।
–
शिकायत में कहा गया है कि लड़की नाबालिग है,
यहा पता होने के बाद भी उसने लड़की को प्यार का लोभ
देकर जून से अगस्त 2021 के दौरान करंजफेन स्थित उत्तम केरबा पाटिल
के घर में बलात्कार (Rape) किया।
साथ ही यह धमकी भी दी कि हमारे बीच जो भी हुआ वो किसी को नहीं बताना है।