इंटर डिस्ट्रिक्ट की यात्रा के लिए स्तर के अनुसार ई-पास, लेवल पांच वाले जिले की यात्रा हेतु पास की जरुरत 

0
 

मुंबई, 8 जून : राज्य में कोरोना मरीजों के प्रतिशत के अनुसार सरकार दवारा एक से पांच विभागों में बांटा गया है।  ऐसे में इंटर डिस्ट्रिक्ट यात्रा के लिए एक से चार स्तर के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं होने की जानकारी पुणे पुलिस प्रशासन ने दी है।  लेकिन लेवल पांच में आने वाले जिलों की यात्रा के लिए   ई-पास आवश्यक होने की जानकारी पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने दी है।

विभिन्न जिलों के मरीजों की संख्या के स्तर के अनुसार  ई-पास मंजूर किया जाएगा।  इसके अनुसार कोरोना मरीजों की  संख्या लेवल पांच के जिलों में प्रवेश करने के लिए  ई-पास बनवाना होगा।  इसके लिए पुणे पुलिस के अधिकारियों  कर्मचारियों की नियुक्ति बनाई रखी गई है।  ऐसे में नागरिक यात्रा करने के लिए संबंधित जिले में कोरोना मरीजों की संख्या की जानकारी प्राप्त कर  ई-पास बनवाये। बेवजह यात्रा नहीं करे।   कोरोना नियमों का पालन करने की अपील पुलिस ने की है।  पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता, अपर पुलिस कमिश्नर अशोक मोराले, डीसीपी श्रीनिवास घाडगे के मार्गदर्शन में  ई-पास की व्यवस्था चल रही है।
You might also like
Leave a comment