Lockdown 3 : प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर पुणे, पिंपरी-चिंचवड व जिले के सभी उद्योग, कारखाने,औद्योगिक प्रतिष्ठानों को तुरंत शुरू किया जा सकता है : जिलाधिकारी  राम

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – पुणे महानगरपालिका और पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर पुणे जिले के सभी उद्योग, कारखाने, औद्योगिक प्रतिष्ठानों को तुरंत शुरू किया जा सकता है। ऐसा जिला अधिकारी नवल किशोर राम ने कहा है। जिला अधिकारी राम ने यह स्पष्ट किया कि पुणे महानगरपालिका, पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका और प्रतिबंधित क्षेत्रों से बाहर उद्योग शुरू करने के लिए किसी भी औपचारिक अनुमति, पास की आवश्यकता नहीं है।

प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी मजदुर या कर्मचारी को काम पर जाने या यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। बाकि क्षेत्र में श्रमिक अपने पहचान पत्र अपने साथ ले जाएं। औद्योगिक प्रतिष्ठान, कारखानों को पुणे महानगरपालिका और पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका क्षेत्र में श्रमिकों या कर्मचारियों के परिवहन के लिए विशेष व्यवस्था (डेडीकेटेड ट्रान्सपोर्ट ॲरेंजमेंट) की जानी चाहिए। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने इस बात की स्पष्ट कर दी।

You might also like
Leave a comment