LPG सिलेंडर हुआ 110 रुपए मंहगा, लॉकडाउन में आम आदमी के लिए बड़ा झटका

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की मार झेल रहा देश आज से धीरे-धीरे अनलॉक 1 हो रहा है। इसे लॉकडाउन 5 के बदले अनलॉक 1 कहा जा रहा है। इस बीच आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना-सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरकी कीमतों में बढ़ोतरी बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम अब 110 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपए प्रति सिलेंडर महंगा हो गया।

अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए –
अब नई कीमतें बढ़कर 593 रुपए पर आ गई है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में 31.50 रुपए, मुंबई में 11.50 रुपए और चेन्नई में 37 रुपए महंगा हो गया है। इससे पहले मई में कीमत में 162.50 रुपए की बड़ी कटौती की गई थी। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 110 रुपए बढ़कर 1139.50 रुपए हो गया है।

19 किलोग्राम LPG रसोई गैस सिलेंडर इतना हुआ महंगा –
दिल्‍ली में 19 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1029.50 रुपए थी जो पहली जून से बढ़कर 1139.50 रुपए पर आ गई है। मुंबई में 1087.50 रुपए और चेन्‍नई में 1254.00 रुपए और कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर 1193.50 रुपए हो गई है।

You might also like
Leave a comment