कांग्रेस को एक और झटका…मध्यप्रदेश में नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी ने दिया इस्तीफा

0

भोपाल. ऑनलाइन टीम – राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस अभी आपने आप को संभालने में ही लगी है कि मध्यप्रदेश में उसे एक और झटका लगा है। मलहरा सीट से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा अभी हाल ही में दिया है और अब नेपानगर से कांग्रेस की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि सुमित्रा देवी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

ज्योतिरादित्य से शुरू बगावत ने पकड़ा और जोर : बता दें कि प्रद्युम्न सिंह लोधी ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था और भाजपा ने भी लोधी को ईनाम देते हुए पार्टी में शामिल होने के छह घंटे के अंदर नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया। वैसे देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए संकट की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की थी जो अपने 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इसके अलावा दो विधायकों के निधन और अब लोधी के बाद सुमित्रा देवी की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद 26 विधानसभा सीट खाली हो गई हैं, जिन पर उपचुनाव होने हैं।

You might also like
Leave a comment