Maharashtra politics | देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पूर्व मंत्री का भाजपा में प्रवेश, BMC चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

0

मुंबई: ऑनलाइन टीम- (Maharashtra politics) महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने विपक्ष नेता देवेंद्र फ़डणवीस और चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।(Maharashtra politics) मुंबई मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि पर कृपाशंकर सिंह का भाजपा में प्रवेश करना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा धक्का माना जा रहा है। उत्तर भारतीय समाज के नेता के रूप में कृपाशंकर सिंह ने मुंबई में अपना दबदबा बनाया था। 2019 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सक्रिय राजनीति से दूर थे।

मोदी सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370 हटाने पर कृपाशंकर सिंह ने केंद्र सरकार की बहुत तारीफ की थी। उसके बाद पार्टी की भूमिका पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कृपाशंकर सिंह ने 10 सितंबर 2019 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि सिंह भाजपा में प्रवेश करेंगे।

कौन हैं कृपाशंकर सिंह?

मुंबई के कलिना विधानसभा मतदार संघ से कांग्रेस के टिकट पर 3 बार विधायक बने कृपाशंकर सिंह विलासराव देशमुख की सरकार में गृहमंत्री के पद पर थे। उससे पहले विधान परिषद सदस्य थे।

मुंबई मनपा में भाजपा को फायदा

मुंबई में लगभग 25 लाख उत्तर भारतीय मतदाता हैं। भाजपा के पास उत्तर भारतीय चेहरा न होने से कृपाशंकर सिंह के प्रवेश से भाजपा को बल मिलेगा। मुंबई मनपा में पिछले 30 वर्षो से काबिज शिवसेना की सत्ता को पलटने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयत्नशील है। इसमे कृपाशंकर सिंग के भाजपा में प्रवेश करने से उत्तर भारतीय मत पाने में फायदा हो सकता है।

Dilip Kumar-Saira Banu Love Story | दिलीप कुमार और सायरा बानो को हमेशा खली ‘यह’ कमी

Pune Crime News | पत्नी के बदले दूसरी महिला को डिप्टी रजिस्ट्रार के कार्यालय में किया खड़ा, प्रॉपर्टी नाम पर करने के मामले में पति और वकील सहित 4 पर FIR

You might also like
Leave a comment