महाराष्ट्र में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन : स्वास्थ्य मंत्री

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – देश के साथ-साथ महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेकाबू होते जा रही है। अस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन तक में कमी महसूस हो रही है। इससे मरीज और सरकार दोनों की परेशान है। वहीं अब खबर आ रहा है कि उद्धव सरकार जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के फैसले पर मुहर लगा सकती है।

मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी को देखते हुए महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने मंगलवार को कहा जल्द ही इसके बारे में घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे। वो खुद इसके बारे में फैसला करेंगे।

बता दें कि आज इससे पहले उद्धव सरकार ने एक नई गाइडलाइन जारी करते हुए किराने की दुकान, डेयरी और मछली बाजार सुबह 7 से 11 बजे तक खुले रहने आदेश जारी किए थे। हालांकि इन दुकानों से सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक डोम डिलीवरी की जा सकती है। लेकिन उसका फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा।

You might also like
Leave a comment