सुशांत के बाद अब एक और एक्टर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सिनेमा जगत में शोक की लहर

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गम से लोग उभरे भी नहीं थे कि क बार भी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक दुखद खबर सामने आ गयी। दरअसल मराठी सिनेमा का जाने-माने नाम एक्टर आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर अपने जीवन का समाप्त कर लिया, वह 32 साल के थे। उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद पूरा मराठी सिनेमा शोक में हैं। वह मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति थे।

एक्टर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या –
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी की। किन कारणों से उन्होंने ये कदम उठाया, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। अबतक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आशुतोष भाकरे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन झेल रहे थे. वहीं, कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियों में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है।

इन फिल्मों में किया था काम –
भाकरे ने ‘भाकर’ और ‘इचार ठरला पक्का’ जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस के मुताबिक आशुतोष के माता-पिता जब बुधवार की दोपहर गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया। ये देखते ही उनके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से अवसाद में थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है. पुलिस ने आशुतोष के पिता का बयान दर्ज कर लिया है और जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन्होंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं –
आशुतोष ने 2016 में अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी। फिलहाल लॉकडाउन के कारण दोनों नांदेड़ स्थित अपने घर पर रह रहे थे। आशुतोष और मयूरी के करीबी लोगों ने कहा है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं था। इसके बावजूद, आशुतोष ने आत्महत्या क्यों की इसके पीछे रहस्य बना हुआ है।

You might also like
Leave a comment