मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर मदद के लिए रुके मर्सिडीज को मारी टक्कर; भयंकर हादसे में एंबुलेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशांत मोहिते सहित दो की मृत्यु, नगरसेवक तेजस कांडपिले बाल-बाल बचे

0

पनवेल : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर मुंबई की ओर जाने वाली टैक्सी को कंटेनर ने पीछे से धक्का मार दिया। इस एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों की मदद के लिए रुके मर्सिडीज कार को पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में पनवेल एंबुलेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशांत मोहिते (उम्र 26) और प्रथमेश बहिरा (उम्र 24) की मृत्यु हो गई। वही हर्षद खुदकर घायल हो गए। पनवेल मनपा के नगरसेवक तेजस कांडपिले बाल-बाल बच गए।

इस दुर्घटना में अन्य घायल लोगों को पनवेल के अष्टविनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पनवेल ग्रामीण पुलिस थाने के क्षेत्र में आधी रात को हुआ। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही आई आर बी पेट्रोलिंग, महामार्ग यातायात पुलिस, देवदूत,डेल्टा फोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया।

You might also like
Leave a comment