Mumbai News : मुंबई की लोकल सेवा सभी के लिए करें शुरू : रोहित पवार की मांग

0

मुंबई : ऑनलाइन टीम – राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक रोहित पवार ने मांग की है कि मुंबई लोकल सेवा सभी के लिए शुरू की जाये। पवार ने मंगलवार को मुंबई में परिवहन मंत्री अनिल परब के साथ मुलाकात कर लोकल सेवा शुरू करने के लिए और उन्हें एक पत्र सौंपकर केंद्र से अनुवर्ती कार्रवाई की मांग की।

दरअसल राज्य में सब कुछ धीरे-धीरे अनलॉक हो रहा है। मुंबई लोकल को अभी तक सभी के लिए शुरू नहीं किया गया है। लोगों की नौकर मुश्किल में हैं। इस पर अब विधायक रोहित पवार ने मांग की है कि जल्द से जल्द मुंबई में लोकल सभी के लिए शुरू कर दी जाये। रोहित के इस पहल से स्थानीय लोगों का समय और वित्तीय बर्बादी बचेगी। बता दें कि वर्तमान में मुंबई में केवल आवश्यक सेवा कर्मियों और महिलाओं को स्थानीय यात्रा करने की अनुमति है।

You might also like
Leave a comment