नई दिल्ली : जल्द केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल, ‘इन’ नामों की जोरदार चर्चा
नई दिल्ली, 12 जून : केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव होने की चर्चा होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हुई हार और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह फेरबदल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की रात गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक की। इसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि मोदी ने कुछ मंत्रियों से व्यक्तगत चर्चा शुरू की है और उनके काम की समीक्षा की।