अब सरोजिनी नायडू बनेंगी दीपिका, फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – लॉकडाउन में जनता की मांग पर दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण को दोबारा से प्रसारित किया गया। जिसके कारण इसमें राम, लक्ष्मण, सीता और रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार एक बार फिर पॉपुलर हो गए हैं। इसमें सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली। अब दीपिका स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किरदार निभाती हुईं नजर आएंगी। उन्होंने इस बायोपिक का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

इस लुक में वह सरोजनी नायडू के किरदार में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में कुछ सोचती हुईं नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में टैगलाइन लिखी है कि ‘स्वतंत्रता की नायिका की एक अनकही कहानी।’ बता दें कि इस फिल्म को आकाश नायक और धीरज मिश्रा ने डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी धीरज मिश्रा और यशोमती देवी ने लिखा है। यह पहली बार है सरोजिनी नायडू के जीवन पर बनी फिल्म को बड़े स्तर पर प्रोड्यूस किया जा रहा है।

You might also like
Leave a comment