पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने सोलापुर के डिप्टी मेयर को किया गिरफ्तार, पढ़े क्या है पूरा मामला

0

पिंपरी : पोलिसनामा ऑनलाइन – एक ही फ्लैट को कई लोगों को बेचने के मामले में सोलापुर महापालिका के उपमहापौर को पिंपरी चिंचवड पुलिस ने सोलापुर में गिरफ्तार किया। राजेश दिलीप काळे ( 42) गिरफ्तार किये गए उपमहापौर का नाम है। काळे ने 2002 में पिंपळे निलख स्थित औदुंबर सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा था। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर इस फ्लैट को कई लोगों को बेच दिया। इस तरह उन्होंने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

इस मामले में साल 2019 में संगवी पुलिस स्टेशन में धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि निगड़ी पुलिस स्टेशन में 2007 में धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संगवी पुलिस स्टेशन से पुलिस उप-निरीक्षक देवेंद्र पन्हाळे, कॉन्स्टेबल दत्तात्रेय नांगरे, संतोष डामसे की एक टीम काले को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार सुबह सोलापुर के लिए रवाना हुई थी।

यह टीम रात में ही आरोपी को लेकर शहर पहुंच गए। काले को धोखाधड़ी के आरोप में कल देर रात गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को सांगवी पुलिस द्वारा जांच के बाद निगड़ी पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

You might also like
Leave a comment