प्रियंका ने महिला हॉकी टीम को बधाई दी

0

नई दिल्ली : पुलिसनामा ऑनलाईन – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को जापान के हिरोशिमा में आयोजित एफआईएच विमेंस सीरीज फाइनल्स खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को 3-1 से हराते हुए यह खिताब जीता। भारत अब ओलम्पिक क्वालीफाय के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, “भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच सीरीज जीतने पर बधाई। इस देश को आप पर गर्व है। मैं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।”

You might also like
Leave a comment