COVID -19 : पुणे में 24 घंटे में कोरोना से 5 की मौत, 91 नए मरीज

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – पुणे शहर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 91 नए मरीज पाए गए है। अच्छी बात यह है कि एक दिन में 69 मरीज कोरोना मुक्त हुए। सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पिछले कुछ दिनों से पुणे शहर में कोरोना रोगियों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि हो रही है। मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन द्वारा उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच 24 घंटे में पुणे में 91 मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद यह आकड़ा 2 हजार 573 तक पहुंच गया है। एक ही दिन में 5 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। 69 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, 98 गंभीर रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें से 19 मरीज वेंटिलेटर पर है।

पुणे शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2 हजार 573 है। इसमें डॉ. नायडू अस्पताल और निजी अस्पताल में 2273 मरीज भर्ती है। जबकि ससून अस्पताल में 295 मरीज हैं। पुणे में सक्रिय रोगियों की संख्या 1335 है। एक दिन में 1008 रोगियों की जांच की गई।

You might also like
Leave a comment