Pune Crime | सेल्स मैनेजर ने लगाया पौने 2 करोड़ का चूना, फर्जी कर्ज मामले में की ठगी, खड़की में FIR

0


पुणे : पुलिसनामा ऑनलाइन –
Pune Crime | नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी ने सेल्स मैनेजर ने अन्य की मदद से फर्जी डॉक्युमेंट्स के आधार पर 7 कर्ज लेकर कंपनी को 1 करोड़ 82 लाख का चूना लगाया है। (Pune Crime)

 

इस मामले में नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के सुमित भाऊ कांबळे (26, येरवडा ) ने खड़की पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर महेश धोंडीराम टोंगळे (31, नि. नेहरुननगर, पिंपरी ) व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना जून 2020 से 19 मई के दौरान हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेश टोंगळे नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी में
सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रहा था। उसने फर्जी डॉक्युमेंट्स के आधार
पर 5 कर्जदारों के नाम पर 7 कर्ज लेकर कंपनी
को 1 करोड़ 82 लाख 7 हजार 88 रुपए का कर्ज मंजूर कराया।

 

जांच में फर्जी कर्ज मामला सामने आने के बाद
अब कंपनी की तरफ से ठगी का केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस सब इंस्पेक्टर सालवी मामले की जांच कर रहे है।

 

Web Title :- Pune Crime | 2 crores to be worn by the sales manager fraud by fake loan cases fir in khadki

 

इसे भी पढ़ें

You might also like
Leave a comment