अंतरराष्ट्रीय सर्वे में खुलासा…लॉकडाउन में दुनिया भर के 86 फीसदी लोग सबसे ज्यादा ‘यह काम’ कर रहे हैं, क्या आप भी उनमें से एक हैं

0

चंडीगढ़ : समाचार ऑनलाइन – दुनिया भर में कोरोना का कोहराम जारी है। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत समेत दुनिया के एक दर्जन देशों के 86 फीसदी लोग योग का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया के साथ बने रहने का रिकार्ड बनाया है 78 फीसदी लोगों ने। दरअसल, लॉकडाउन का आम जनमानस पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसके सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक पहलुओं को लेकर यह सर्वे किया गया। यह सर्वेक्षण पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रो. रोशन लाल, प्रो. अनुराधा भंडारी, सीनियर रिसर्च स्कॉलर डॉ. अमित कुमार व पीजीजीसीजी कॉलेज सेक्टर 11 की डॉ. रितु सेखरी ने ऑनलाइन किया है। सर्वेक्षण 21 अप्रैल से 28 अप्रैल के मध्य चला। इसमें 30 प्रश्नों के जवाब मांगे गए थे।

भारत के अलावा अमेरिका, कनाड़ा, मलेशिया, ईरान, बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई, नेपाल आदि देशों के 750 लोगों ने सर्वेक्षण में सवालों के जवाब दिए। जबकि अन्य लोगों का कहना है कि लॉकडाउन में लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित नहीं हुई है। वह अपने घरों पर रहकर पूजा-पाठ कर रहे हैं। योग व्यायाम प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने का सबसे बड़ा साधन बनकर उभर रहा है। अनुकूल प्रतिक्रियाओं का सबसे बड़ा प्रतिशत 86 है। केवल 14 फीसदी इसके लिए असहमत थे। विशेषज्ञों ने बताया कि दुनिया में हमारे 5000 पुराने योग को पुनर्जीवित किया गया है।

You might also like
Leave a comment