पत्थरों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – पत्थरों से कुचलकर एक 24 वर्षीय युवक की निर्ममता से हत्या किए जाने का मामला पुणे के विश्रांतवाड़ी स्थित गोकुलनगर में सामने आया है। रविवार की रात हुई इस वारदात के मात्र पांच घँटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। अक्षय गागोदेकर (24, निवासी मुंजाबा बस्ती, धानोरी, पुणे) ऐसा मृतक का नाम है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में इंद्रजित गुलाब गायकवाड (23, निवासी गोकुलनगर, धानोरी, पुणे), निलेश विश्वनाथ शिगवण (24, निवासी गोकुल नगर, धानोरी), विजय कालूराम फंड (25, निवासी सर्वेंट क्वाटर्स, खडकी), कुणाल बालू चव्हाण (22, निवासी बोपखेल, विश्रांतवाडी, पुणे) का समावेश है। उनके साथ एक किशोर उम्र का लड़का भी इस वारदात में शामिल रहने की खबर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इंद्रजीत की बहन अक्षय के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। अक्षय उसे सताता था, इससे इंद्रजीत अक्षय से नाराज था। उनका इस बात पर झगड़ा भी हुआ था। इसी के गुस्से में उसने अपने साथियों की मदद से रविवार की देर रात डेढ़ बजे अक्षय को गोकुल नगर में पकड़ा और पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच यूनिट 4 और विश्रांतवाडी पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाकर सभी आरोपियों को खडकी में से धरदबोचा।

You might also like
Leave a comment