सोनाली फोगाट का लाइसेंसी रिवाल्वर ले भागे चोर,  लाखों की नकदी, ज्वेलरी पर भी हाथ साफ

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : भाजपा नेता सोनाली फोगाट के घर में चोरी हो गई है। लाखों का सामान के साथ चोर उनका लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले भागे।

दरअसल, सोनाली  9 फरवरी को चंडीगढ़ गई थीं। किसी के नहीं होने कारण घर में ताला था। इस बीच, अज्ञात चोरों ने उनके घर पर ताला देख चोरी की घटना को अंजाम दिया। लौटीं तो  ताला टूटा देखकर  दंग रह गईं। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और लाखों का सामन गायब था। सोनाली फोगाट ने  पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट टीम का भी साथ लिया। चोर सोने-चांदी के गहने, नकदी, घड़ियां ले भागे हैं। सबसे अहम यह है कि उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी वे ले गए हैं, जिसमें 8 गोलियां लोड थी, ले गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो घर का बाकी सामान चेक करके लिस्ट बनाकर उन चीज़ों के बारे में बताएंगी जिन्हें चोर ले गए हैं। चोरों के सुराग में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने ही वाली थी कि पता चला कि चोर उसका डीवीडी भी साथ ले गए हैं।

आप जानना चाहेंगे कि आखिर सोनाली फोगाट हैं कौन? तो जान लीजिए… सोनाली फोगाट बीजेपी नेता हैं। वह हरियाणा विधानसभा चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, वह चुनाव हार गईं। लेकिन सोनाली की पहचान इससे कहीं ज्यादा है कि वह अभिनेत्री हैं और दूरदर्शन पर शोज की एंकरिंग भी कर चुकी हैं। वह टिकटॉक की भी स्टार रह चुकी हैं। सोनाली के परिवार में उनके पिता हैं, जो पेशे से किसान हैं।

उनकी तीन बहनें हैं और एक भाई है। अपनी बहन के देवर से ही सोनाली की शादी हुई थी। सोनाली की एक बेटी भी है, जिसका नाम यशोदरा फोगाट है। साल 2016 में सोनाली फोगाट उस समय चर्चा में आ गईं, जब उनके पति संजय की फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त सोनाली वहां पर नहीं थीं। वह मुंबई में थीं। उनकी इकलौती बेटी हॉस्टल में रहती है। सोशल मीडिया पर जून, 2020 में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में सोनाली फोगाट एक अधिकारी को चप्पल से मारती हुई नजर आईं थीं।

You might also like
Leave a comment