मुंबई की सड़कों पर कुछ यूँ नज़र आई Sunny Leone

0

पुलिसनामा ऑनलाईन – बॉलीवुड की ग्‍लैमरस अभिनेत्री सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ मुंबई के जुहू इलाके में घूमती फिरती नजर आईं। इस वक्‍त सनी के साथ उनकी पूरी फैमिली मौजूद थी। पति डेनियल के अलावा सनी के साथ जुड़वां बेटे नोहा, अशर और उनकी बेटी निशा भी नजर आईं।

इन तस्वीरों को देखकर यह कहा जा सकता है कि सनी और डेनियल केयरिंग पेरेंट्स हैं। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर को तीन संतान हैं जिनमें दो बच्चे सरोगेसी से तो एक बेटी निशा गोद ली हुई है। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सनी किस प्रकार अपने बेटे को प्यार कर रही हैं। एक तस्वीर में देख निशा अपने पापा के साथ हैं। पापा ने बेटी निशा का हाथ थामा हुआ है।

बता दें कि सनी लियोनी और डेनियल को दोनों बेटे सरोगेसी से हुए हैं और मार्च 2018 में दोनों सनी के परिवार का हिस्सा बने थे। इसके पहले सनी लियोनी और उनके पति डेनियल ने साल 2017 में 21 महीने की निशा को महाराष्ट्र के एक गांव से गोद लिया था।

आपको बता दें कि कनाडाई मूल की सनी लियोनी अमेरिकन एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम रही हैं और अब वो बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित कर चुकी हैं। 2012 में उन्होंने पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सनी की बायोपिक ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ सनी लियोनी’ (Karenjit Kaur The untold Story of Sunny leone) एक ऐप पर रिलीज हुई थी।

You might also like
Leave a comment