अयोध्या में 200 फ़ीट की खुदाई के बाद भी चट्टान नहीं लगाया गया है – स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज

0

अयोध्या, 16 नवंबर – अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। इस कार्य में करीब साढ़े तीन साल से अधिक का समय लगेगा। फ़िलहाल काम जारी है और वहां 200 फ़ीट का खोदकाम किया गया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिये वहां काम किये जाने के बाद भी चट्टान नहीं लगाए जाने की जानकारी राम मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी महाराज ने दी है।

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण के लिए शिवसेना दवारा के किलो चांदी का पत्थर विधान परिषद् में उप सभापति नीलम गोहे ने स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज को सौंपा है। उसी मौके पर उन्होंने यह जानकारी दी। इस मौके पर महाराज ने कहा कि अयोध्या में बन रहे मंदिर पर दुनिया भर की नज़रें लगी हुई है।

यह मंदिर भव्य दिखेगा। मंदिर के लिए आज तक बहुत लोगों ने आगे बढ़कर काम किया है। इसके लिए सबसे आगे आकर दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे दवारा राम मंदिर बनाने के लिए किये गए कार्य हमेशा सभी को याद रहेगा। उनकी पार्टी की तरफ से दिया गया उपहार मैं स्वीकार करता हूं।

You might also like
Leave a comment