ये हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – समय के साथ-साथ बॉलीवुड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। चाहे वो आज कल की फिल्मों की कहानी में हो या फिल्मों में बोल्ड सीन की भरमार हो। तकनिकी से लेकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तक हर जगह बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कल 100 करोड़ कमाना कोई भी फिल्म के लिए आम बात हो गई है। आज बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर-एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए अच्छा खासा फीस लेते है। बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, कंगना रनोट, प्रियंका चोपड़ा की तो ये सभी एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 12-14करोड़ रुपए तक लेती है।

सबसे बड़ा बदलाव पहले और आज की फीस में देखने को मिल रहा है। पहले जहां एक फिल्म का पूरा कलेक्शन 50-60 करोड़ रहता था उतना तो आज कल के एक्टर एक फिल्म बनाने के लिए इतनी फीस लेते है। जिसमें सलमान-आमिर खान का नाम शामिल है।

ये हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस –

1. दीपिका पादुकोण – इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म पद्मावती के लिए 12 से 14 करोड़ फीस के तौर पर ली थी। जल्द ही दीपिका अपनी अगली फिल्म ‘छपाक’ में नज़र आने वाली है। इस फिल्म में एडिट अटैक से जूझ रही लड़की की कहान दिखाई जाएगी।

Image result for deepika padukone

2. कंगना रनोट – कंगना को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के लिए 14 करोड़ रुपए फीस मिल रही है। कंगना ने 2006 में आई फिल्म ‘गैंगस्टर’ से डेब्यू किया था। कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के अलावा ‘मेंटल है क्या’ हैं। हालांकि बता दें, कंगना ने इस फिल्म में एक्टिंग के अलावा एक हिस्से का डायरेक्शन भी किया है।

Related image
3. प्रियंका चोपड़ा – प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक शो में 1 मिनट के लिए 1 करोड़ चार्ज करने के लिए सुर्खियों में रही थीं। वे हर फिल्म के लिए 9 से 10 करोड़ चार्ज करती हैं। प्रियंका सलमान के साथ भारत में नजर आने वाली थी लेकिन अब वो स्काई इज पिंक में नजर आएंगी।

Image result for priyanka chopra hot
4. करीना कपूर – इस साल करीना कपूर की कोई फिल्म तो नहीं आई लेकिन वे एड्स और इंडोर्समेंट को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वे अपने प्रोजेक्ट्स के लिए 8 से 9 करोड़ तक चार्ज करती हैं। अब करीना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म इंग्रेजी मीडियम में नजर आने वाली है।

Image result for kareena kapoor
5. कैटरीना कैफ – एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी अपनी फिल्म के लिए 6 से 7 करोड़ तक लेती हैं। पिछला साल कैट के लिए कुछ खास नहीं रहा, उनकी दो फिल्में
फ्लॉप रही। लेकिन उनकी फीस में कमी नहीं आई है। कैट जल्द ही सलमान के साथ भारत में नजर आएंगी।

Related image

6. आलिया भट्ट – आलिया भट्ट हर फिल्म के लिए 5 से 6 करोड़ तक की फीस चार्ज करती हैं। आलिया अब तक बॉक्स ऑफिस पर केवल एक फ्लॉप फिल्म दी है। आलिया की पिछले साल आई फिल्म राजी के लिए सराहा गया था। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया 6 करोड़ तक चार्ज करती है।

Related image
7. अनुष्का शर्मा – एक्ट्रेस से निर्देशन के मैदान पर कदम रख चुकी अनुष्का का साल 2018 खास नहीं रहा है। अनुष्का की साल के आखिरी में आई फिल्म ‘जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। हालांकि, उनके खाते में अभी भी कई फिल्में हैं, अनुष्का एक फिल्म के 5 से 6 करोड़ लेती हैं।

Related image

You might also like
Leave a comment