‘इस’ मशूहर डांसर ने कराया लिंग परिवर्तन, लड़के से बना लड़की, देखें फोटो

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – जोधपुर का महशहूर डांसर दीपक अब दीपिका के नाम से जाना जाएगा। उसने सेक्स चेंज सर्जरी के जरिए अपना लिंग परिवर्तन करा लिया है और बुधवार को इसका खुलासा ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी दीपक ने अपना नाम बदल कर दीपका करते हुए कर दिया है। बता दें कि दीपक कई स्टेज शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऑर्केस्ट्रा, शादी-पार्टी व कई अन्य कार्यक्रम कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कई दिनों से उनके मन में जेंडर परिवर्तन की इच्छा थी और उसने हाल ही में दिल्ली से जेंडर परिवर्तन करवाया। वह पूर्ण रूप से स्त्री बन चुकी हैं। दीपिका ने बताया की उन्होंने हाल ही में दिल्ली से लिंग परिवर्तन करवाया है। अब वह खुद पूरी तरह से एक महिला मानती है। मूलरूप से जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले दीपक ने दीपिका बनने के बाद मेकअप आटिस्ट गीतांजलि सोनी से दुल्हन का मेकअप करवाया है।

दीपिका ने मीडियो से बातचीत में बताया कि उसे बचपन से ही डांस का शौक था। घर पर बहन के कपड़े पहनकर डांस किया करता था। शुरुआत में परिजन खूब डांटते थे, मगर कुछ समय बाद पिता की तबीयत खराब रहने लगी तो घर खर्च की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में लड़कियों के कपड़े पहनकर शादी समारोह में डांस करने जाने लगा। देखते ही देखते दीपक का डांस सबसे भाने लगा। दीपक मारवाड़ी ने 3 महीने पहले दिल्ली के एक निजी अस्पताल से सर्जरी करवाकर अपना लिंग परिवर्तन करवाया और वह अब काफी खुश भी है।

 

You might also like
Leave a comment