कोल्हापूर-रत्नागिरी हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट में दो युवक की मौत, 10 दिन पहले ही हुई थी शादी

0

कोल्हापुर : ऑनलाइन टीम – कोल्हापूर-रत्नागिरी हाईवे पर वाघबीळ के पास एक ट्रक की टक्कर से दो युवक की मौके पर हो मौत गयी। यह घटना कल देर रात 12 बजे के आसपास कसबा बावडा में घटी। नितीन आबासाहेब रणदिवे, 30, नि. रणदिवे गल्ली (पुर्व) व विशाल आबासाहेब हाके, 29, नि. कवलापूर जि. सांगली मृतकों के नाम है।

विशाल का 10 दिन पहले शादी हुई थी। वह बावडा में अपने मामा के साथ रहता था। विशाल की पत्नी शादी के बाद माइये गयी थी। लेकिन वापस लौटने से पहले ही पति को मौत हो गयी। नितीन रणदिवे बावदा इलाके के जाने-माने क्रिकेटर थे। वे विवाहित हैं और उनका एक छोटा बेटा है।

नितिन और विशाल कल रात लगभग 11 बजे एक दोपहिया वाहन पर विशालगढ़ की ओर जा रहे थे। वाघबिल से आगे आशीष लॉज के सामने एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से बावड़ा इलाके में शोक छा गया।

You might also like
Leave a comment