27 मंजिला टावर में बनेगा पिंपरी चिंचवड़ मनपा का नया मुख्यालय

0
पिंपरी। पार्किंग, अधिकारी, पदाधिकारी और नगरसेवकों को बैठने के लिए जगह अपर्याप्त साबित होने से पिंपरी चिंचवड़ मनपा का नया मुख्यालय बनाने की गतिविधियां तेज हो चली है। इसके लिए एचए कंपनी का खुला प्लॉट और महिंद्रा कंपनी के पास रिजर्व प्लॉट का विकल्प विचाराधीन है। अगले 50 सालों के विचार कर नया मुख्यालय बनाने की तैयारी के तहत हालिया मनपा पदाधिकारियों के समक्ष नए मुख्यालय का प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसके अनुसार 27 मंजिला विशाल टावर में मनपा मुख्यालय की पर्यावरण पूरक बिल्डिंग बनाने की योजना है जिसकी लागत करीबन 400 करोड़ अनुमानित हैं।
मनपा के प्रशासकीय कामकाज के लिए नए मुख्यालय के लिए पिंपरी में महिंद्रा कंपनी के पास रिजर्व प्लाॅट और एचए कंपनी के खुले प्लॉट का विकल्प है। समस्त एशिया महाद्वीप में सबसे खास ऐसी मुख्यालय की बिल्डिंग बनाने की याेजना बनाई गई है। यह बिल्डिंग 27 मंजिली किसी विशाल टाॅवर की तरह हाेगी। प्रशासन ने भविष्य के 50 वर्षाें की याेजना बनाकर इस पर्यावरणपूरक बिल्डिंग का एक्शन प्लान तैयार किया है। पदाधिकारियाें के सामने इसके प्रस्तुतिकरण के बाद उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और शहर के विधायक एवं सांसदों के सामने भी इस एक्शन प्लान का प्रस्तुतिकरण हाेगा। इसके बाद प्लाॅट निश्चित कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पुणे-मुंबई हाईवे पर पिंपरी में पिंपरी चिंचवड़ मनपा मुख्यालय की बिल्डिंग है। इस चार मंजिला इमारत का उदघाटन तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह के हाथाें 13 मार्च 1987 को किया गया था। इसके बाद लगातार इसका विस्तारीकरण किया गया। इस इमारत की तीसरी मंजिल पर पदाधिकारियाें के कक्ष हैं। अन्य तीन मंजिलाें पर अधिकारियाें के कार्यालय हैं। हालांकि अधिकारी, पदाधिकारी और नगरसेवकों के कार्यालय और कक्ष के लिए जगह कम पड़ रही है। कई कार्यालयाें काे मुख्यालय से मनपा की अन्य बिल्डिंगाें में शिफ्ट किया गया है। कई विभागाें में नागरिकाें के बैठने की जगह कम पड़ रही है। मुख्यालय की पार्किंग भी पर्याप्त नहीं है।
मनपा का नाैकरी भर्ती प्रस्ताव सरकार के पास लंबित  है। इसे मंजूरी मिलने और कर्मचारियाें की भर्ती हाेने के बाद और ज्यादा जगह की कमी होगी। इसे ध्यान ने लेकर मनपा प्रशासन ने नए मुख्यालय बनवाने का फैसलाकिया है। यह मुख्यालय सभी विभागाें काे ध्यान में रखकर अत्याधुनिक 27 मंजिला विशाल टॉवर में बनेगा। इस संदर्भ में दो एक्शन प्लान बनाया गया है। कार्यकारी अभियंता संजय घुवे ने बताया कि, भविष्य के 50 वर्षाें का विचार कर मुख्यालय की पर्यावरणपूरक बिल्डिंग का एक्शन प्लान तैयार किया गया है। हर विभाग के लिए शानदार कार्यालय हाेंगे। पदाधिकारियाें के लिए अलग से कक्ष हाेंगे। इसमें अलग से पांच मंजिला बिल्डिंग पार्किंग के लिए हाेगी। इसमें 500 कारें और डेढ़ हजार दोपहिया पार्क करने की व्यवस्था होगी। सर्वसाधारण सभागृह में 300 नगरसेवकाें के आसन की व्यवस्था हाेगी।
You might also like
Leave a comment