जमीन विवाद में वसगडे के युवक की हत्या

0

सांगली: ऑनलाइन टीम- वसगडे (ता. पलुस) के प्रशांत आदगोंडा पाटिल (उम्र 28) की बिसूर-बजेगांव रोड पर गुरुवार शाम हत्या कर दी गई। प्राथमिक अनुमान के अनुसार जमीन और घर के विवाद में यह घटना हुई है। इस मामले में संदिग्ध तेजस देवगोंडा पाटील (उम्र 18) रात में भिलवडी थाने में हाजिर हुआ। वह प्रशांत का चचेरा भाई है। इस अपराध में तेजस और उसके दोस्त के साथ कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना पुलिस ने व्यक्त की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रशांत एक पतसंस्था के कवलापुर शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। वह प्रतिदिन बाइक से आना-जाना करता था। जमीन और घर के विवाद के कारण उसके और संदिग्ध के परिवार के बीच हमेशा विवाद होता था। इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज है।

प्रशांत सुबह कवलापुर काम के लिए गया था। पतसंस्था की शाखा दोपहर साढे तीन बजे बंद कर बाइक से वापस आ रहा था। बिसूर से वाजेगांव के बीच उसे 2-3 लोगों ने रोक। उन लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। प्रशांत को गाली देते हुए नीचे गिरा दिया। लोहे के रॉड, चाकू और पत्थर से उसकी हत्या की गई। सांगली ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कियागया।

इस बीच इस मामले में संदिग्ध तेजस देर रात भिलवडी पुलिस थाने में हाजिर हुआ। उसके खिलाफ इससे पहले भी कुछ मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य कुछ हत्या में शामिल हो सकता है, ऐसा पुलिस ने कहा।

प्रशांत अविवाहित है। कुछ दिन पहले उसके पिता की मृत्यु हुई थी। वह अपनी मां के साथ रहता था।

You might also like
Leave a comment