VIDEO : मालदीव में फैमिली संग छुट्टियां मना रहे शाहरुख़

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फिल्म ‘जीरो’ फ्लॉप होने के बाद से शाहरुख खान फिल्मों से दूरिया बना रखे है। हालही में उन्हें मालदीव में फैमिली संग छुट्टियां बिताते देखा गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां शाहरुख अपने फैमिली संग एक जहाज से उतरते देखे जा रहे है। इस वीडियो में उनके बड़े बेटे आर्यन और अबराम मस्ती करते दिखाई दे रहे है। वहीं शाहरुख मालदीव की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे है।

वीडियो में गौरी खान, उनकी बेटी सुहाना खान, आर्यन खान, अबराम खान और शाहरुख खान देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हज़ारों लोगों ने देखा है। इस वीडियो में किंग  खान का पूरा परिवार नज़र आ रहा है। सब ने गले में फूलों का माला पहन रखा है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां कुछ फैंस ने उनसब को फूलों का माला पहनकर उनका स्वागत किया।

image.png
You might also like
Leave a comment