Coronavirus : चिंताजनक ! पुणे में 24 घंटे में रेकॉर्डब्रेक 14 ‘कोरोना’ मरीजों की मौत, 152 नए मरीज, अब तक 221 लोगों की हो चुकी है मौत

0

पुणे : ऑनलाइन टीम – मुंबई और पुणे में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों में वृद्धि हुई है। पुणे में 152 पॉजिटिव केस पाए गए। जानकारी के मुताबिक, पुणे में 152 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जबकि 14 लोगों की मौत हो गयी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 113 लोग कोरोना से ठीक हुए। पुणे में कोरोना से अब तक 221 लोगों की मौत हो चुकी है। 165 मरीज गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है।

वहीं 43 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इलाज चल रहा है। पुणे में कुल सकारात्मक रोगियों की संख्या 3899 है। जानकारी के मुताबिक, पुणे में सक्रिय रोगियों की संख्या 1656 है। अच्छी बात यह है कि 2023 लोग अब तक ठीक हो चुके है। पुणे में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या देख जिला प्रशासन, मनपा प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगों से बिना काम घर से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही मास्क पहनने और सोशल डिस्टन्सिंग के नियम को पालन करने की बात कही है।

You might also like
Leave a comment