चिंताजनक, 24 घंटे में महाराष्ट्र पुलिस के 93 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना एक ऐसी महामारी बन गई है जिसे रोकना मुश्किल होता जा रहा है। हर बढ़ते दिन के साथ कोरोना कई मासुम लोगों की जान ले रहा है। हर दिन इसका संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है।
यहां तक कि हमारे जवान और पुलिस भी कोरोना की चपेट में आ गए है। महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 93 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और 1 की मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ कर 2,509 हो गई है। जीमने से अब तक 27 पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1,90,535 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 5394 लोगों की मौत भी हो चुकी है।