एक दिन में 10633 मरीज…बिना लक्षण कोरोना हमले से अब रूस हलाकान, पुतिन ने चेताया-बुरा दौर अभी बाकी है

0

मॉस्को. पोलिसनामा ऑनलाइन – एक दिन में 10633 मरीज…यह रूस में कोरोना मरीजों की बढ़ती हुई संख्या का रिकॉर्ड है। अब यहां कोरोना वायरस के कुल 134,687 कोरोना मरीज हो गए हैं। कोरोना मरीजों के संक्रमण के मामले में रूस दुनिया में सातवें नंबर पर हैं। इस देश में 1280 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी हफ्ते रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

इसके बाद शुक्रवार को दूसरे वरिष्ठ मंत्री व्लादिमीर याकुशेव भी कोरोना वायरस से बीमार हो गए थे। लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देख रूसी सरकार ने देश में कोरोना टेस्ट कराने की संख्या को बढ़ाकर 40 हजार प्रतिदिन कर दिया है, जो लोग कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं, उनमें लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, यह एक बड़ी चुनौती है। रूस की राजधानी मॉस्को की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहीं पर सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज हैं। यहां की चिकित्सा प्रणाली बुरी तरह से संघर्ष कर रही है। मॉस्को में हर दिन करीब 1700 लोग भर्ती हो रहे हैं। मॉस्को में रविवार को ही 5948 कोरोना मरीज सामने आए, जिससे शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 68,606 हो गई है। सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है। इस शहर में करीब 1.20 करोड़ लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को चेतावनी दी है कि महामारी का सबसे बुरा दौर अभी बाकी है, इसलिए सुरक्षित रहें।

You might also like
Leave a comment