महाराष्ट्र के मुलशी बांध में डूबकर 2 की मौत

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – मुलशी बांध में डूबकर दो लोगों की मौत हो गयी। यह घटना सोमवार की है। दोनों के शवों को आज बरामद किया गया। मृतकों के नाम किशोर अनंता फाटक (42, नि. शिरवली, ता. मुळशी) और अरुणाचल प्रज बिहारी (20, नि. उत्‍तर प्रदेश) है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दोनों शराब पीकर बांध में उतर कर तैरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गयी।

सोमवार को अंधरे होने की वजह से रेस्क्यू टीम मंगलवार को उन्हें खोज निकाली। किशोर का शव दोपहर करीब 2 बजे के आसपास निकाला गया। वहीं अरुणाचल का शव तीन बजे मिला। घटना के बाद पुरे परिसर में हड़कंप मचा गया है। पुलिस उपनिरीक्षक अनिल लवटे, हवालदार मंगेश लांडगे, मुळशी आपत्‍ती व्‍यवस्‍थापन समिती के कार्यकर्ता व अग्नीशमन दल के जवान, स्‍थानिक युवाओं ने तलाशी अभियान चलाया।

You might also like
Leave a comment