सिंघम…महाराष्ट्र के दौंड में सभी 42 पुलिसकर्मी ने कोरोना को दी मात

0

दौंड : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र के दौंड शहर में राज्य रिजर्व पुलिस बल के 27 जवान और भारतीय रिजर्व बटालियन के 15 जवान ऐसे कुल 42 जवानों ने कोरोना को मात दे दी है। सभी कोरोना से ठीक हो गए। दौंड शहर के एसआरपीफ ग्रुप क्रमांक सात के अलग-अलग टुकड़ी मुंबई में शिवाजीनगर व अन्य क्षेत्रों में अपनी ड्यूटी पूरा कर आये। जिसके बाद 1 ते 16 मई के दरमियान 27 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पुणे में इलाज करने के बाद सभी 27 जवान कोरोना मुक्त हुए। इसकी जानकारी ग्रुप के वैद्यकीय अधिकारी डॅा. वैशाली खान ने दी है।

इंडियन रिझर्व्ह बटालियनचे (आयआरबी) मुख्यालय कोल्हापुर में है। दौंड में राज्य रिजर्व पुलिस बल आयआरबीच्या की टुकड़ी स्वतंत्र रूप से काम कर रही है। 111 पुलिस कर्मियों की 16 सदस्यीय टुकड़ी, जो मुंबई के राजभवन में गश्त करके लौटी थी, उन्हें 16 से 20 मई के बीच वह कोरोना संक्रमित हुए। उनका भी पुणे में इलाज चल रहा है। सभी 16 कोरोना पॉजिटिव पुलिस के जवान कोरोनामुक्त हुए। इसकी जानकारी दौंड तालुका आरोग्य अधिकारी डॅा. अशोक रासगे ने दी।

You might also like
Leave a comment