32 लाख रुपए का गुटका जब्त ; अन्न व औषध प्रशासन की कार्रवाई 

0

नाशिक, 26 नवंबर : उस्मानिया टॉवर में गैर क़ानूनी रूप से प्रतिबंधित गुटका का स्टॉक रखने वाले पर अन्न व औषध प्रशासन ने कार्रवाई की है।  एफडीआई ने छापा मारकर 32 लाख रुपए का गुटका जब्त किया है।

गोदाम में  मिला अवैध स्टॉक

 

भद्राकाली पुलिस स्टेशन में  दस्तगीर  उस्मान शेख (उम्र 41, नि -उस्मानिया टॉवर, कथडा ) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।   कथडा  क्षेत्र में अवैध रूप से गुटका का स्टॉक होने  की जानकारी एफडीआई को मिली थी. इसके अनुसार मंगलवार की शाम यह कार्रवाई की गई।  संदिग्ध दस्तगीर शेख से पूछताछ करके उसके गोदाम की तलाशी ली गई थी उसमे भारी मात्रा में गुटका मिला।

32 लाख का गुटका जब्त

 

प्रतिबंधित विमल पान मसाला और वीआईपी सुगंधित तंबाकू सहित करीब 31 लाख 81 हज़ार 600 रुपए का स्टॉक मिला है।  अन्न सुरक्षा अधिकारी अमित रासकर की शिकायत पर भद्रकाली पुलिस स्टेशन में संदिग्ध के खिलाफ केस  दर्ज किया  गया।  जब्त किये गए स्टॉक में 27 लाख 86 हज़ार 840 रुपए का विमल और 3 लाख 94 हज़ार  760 रुपए का वीआईपी सुगंधित तंबाकू शामिल है।
You might also like
Leave a comment