पुणे जिले में मिले कोरोना के 492 नए मरीज

0
पुणे। पुणे जिले में शनिवार को और 409 संक्रमित महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। वहीं नए से 492 संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में आज महामारी कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 78 हजार 426 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 64 हजार 405 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौटने में सफल रहे हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 5067 मरीजों इलाज जारी है। इसमें कोरोना के नए स्ट्रेन से बाधित चार मरीज भी शामिल है। अब तक 8954 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। इसके बाद जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.37 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.29 फीसद रह गया है।
पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) समस्त संभाग में कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 5.83 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 36 लाख 81 हजार 269 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 5 लाख 83 हजार 786 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 61 हजार 151 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 6604 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 31 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 96.12 व डेथ रेट 2.75 फीसदी दर्ज हुआ है।
संभाग में आज कुल 489 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 409, सातारा जिले के 28, सोलापुर जिले के 33, सांगली जिले के 11 और कोल्हापुर जिले के 8 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 665 नए मरीज मिले हैं। अकेले पुणे जिले के 492 मरीजों के अलावा सातारा में 92, सोलापुर में 40, सांगली में 21 और कोल्हापुर जिले में 20 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार 136 हो गया है। इसमें से 53 हजार 714 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1816 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 606 मरीजों का इलाज जारी है।
सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 51 हजार 233 हो गई है। इसमें से 48 हजार 721 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1790 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 722 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 82 हो गया है। इसमें से 46 हजार 198 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1749 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 135 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 49 हजार 909 संक्रमितों में 1722 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 113 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। फिलहाल 74 मरीजों का इलाज चल रहा है।
You might also like
Leave a comment