ज्यादा ब्याज देने के लालच में पति-पत्नी के साथ 65 लाख की धोखाधड़ी, 34 लोगों को लगा चूका है चुना

0

पुणे – ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर एक शख्स ने पति और पत्नी से करीब 65 लाख रुपए ठग लिए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी अब तक 34 लोगों को ठग चूका है। यह घटना नवंबर 2014 से जनवरी 2021 के दरमियान घटी। इस मामले में आरोपी पंकज भागचंद छल्लाणी (नि. मुंकुंदनगर, पुणे) को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं मामले की शिकायत रिचर्ड अंची (58, नि. भोसलेनगर) ने स्वारगेट पुलिस थाने में दर्ज़ कराई है। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक स्वाती देसाई ने बताया कि आरोपी पंकज और रिचर्ड की पहचान एक दोस्त ने की थी। पंकज ने तब रिचर्ड के साथ-साथ उनकी पत्नी के भरोसे को भी जीत लिया था। जिसके बाद अतिरिक्त दर पर ब्याज देने का लालच देकर उन्हें निवेश करने के लिए मजबूर किया।

पंकज के कहने पर रिचर्ड ने 65 लाख रुपये का निवेश किया। पंकज ने फरवरी 2018 तक उन्हें ब्याज का भुगतान किया। लेकिन, मार्च 2018 से ब्याज और जमा राशि वापस नहीं किया। इसके अलावा पंकज ने 34 नागरिकों को 18 से 24 प्रतिशत ब्याज देने का लालच देकर ठगा है।

You might also like
Leave a comment