अमृता अरोड़ा होम क्वारेंटाइन…. ससुर निकले पॉजिटिव, घर में काम करने वालों को पहुंचाया क्वॉरेंटाइन सेंटर

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा के ससुर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमृता अरोड़ा की ओर से इस बात का खुलासा किया गया है कि उनके ससुर अब ठीक हो गए हैं। उन्हें ये इन्फेक्शन एक नर्स के संपर्क में आने के बाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अमृता ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, लेकिन अब रिकवर कर रहें हैं। पहले से स्वस्थ हैं। उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा। इस वक्त अमृता अरोड़ा होम क्वारंटाइन हैं। उनके घर में जो कर्मचारी काम करते हैं, उनके बारे में भी माना जा रहा है कि वे भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अमृता अरोड़ा के घर में काम करने वाले कर्मचारी भी क्वारंटाइन सेंटर में फिलहाल रखे गए हैं।

मलाइका भी वहीं रहतीं हैं : आपको बता दे कि अमृता अरोड़ा के ससुर उसी इमारत में रहते हैं, जिसमें बहन मलाइका रहती हैं। अमृता अरोड़ा का परिवार बिल्डिंग में 6 वीं मंजिल पर रहता है। मलाइका अरोड़ा की पूरी बिल्डिंग को इसके बाद सील कर दिया गया था।

You might also like
Leave a comment