इस ‘आश्रम’ को लेकर प्रकाश झा के खिलाफ विरोध तेज, गिरफ्तार करने की मांग

0

मुंबई. ऑनलाइन टीम – फिल्म निर्देशक प्रकाश झा फिर विवादों में हैं। झा ‘आश्रम’ का दूसरा सीजन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। शुक्रवार को इसका टीजर रिलीज किया गया और उसके बाद से बवाल खड़ा हो गया है। पूरा मामला इसी ‘आश्रम’ को लेकर है। बताया जा रहा है कि ‘आश्रम’ में साधुओं का कुछ ऐसा चित्रण किया गया है, जो हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करती है।

सोशल मीडिया पर झा के खिलाफ अभियान तेज होता जा रहा है। नाराज लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज से हिन्दू धर्म की बदनामी हो रही है। इस तरह के कंटेंट से हिन्दू धर्म के बारे में गलत प्रचार किया जाता है, जिसे रोका जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने कहा है कि प्रकाश झा के साथ-साथ बॉबी देओल भी बराबर के दोषी हैं।

कुल मिलाकर कहें तो इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कई ऐसे बाबा और धर्म गुरु हैं जो लोगों की भावनाओं का गलत इस्तेमाल करते हैं। सीधे तौर पर कहें तो आश्रम में आस्था, राजनीति और अपराध तीनों का गठजोड़ देखने को मिला है आपको बता दें कि बॉबी ने आश्रम में काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभाया है। माना जा रहा है कि दूसरा सीजन पहले सीजन से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।

You might also like
Leave a comment