गीता फोगाट के दुलारे बेटे अर्जुन पांच महीने के हुए, फैन्स ने कहा – अभी से दिख रहे बाइसेप्स, आप भी देखे

0

गुरुग्राम : समाचार ऑनलाइन – पहलवान गीता फोगाट आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भारत ही नहीं दुनिया भर में उनका एक अलग मुकाम है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। बेटे का नाम अर्जुन सरोहा रखा है। गीता फोगाट एक ओलम्पियन के साथ कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मैडल हासिल कर चुकी पहलवान है. उनकी शादी पवन सरोहा से हुई है। पिछले साल 24 दिसंबर को अर्जुन का जन्म हुआ जो अब 5 महीने का हो चूका है।

अर्जुन के पिता पवन सरोहा हमेशा बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। अर्जुन की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है। यह फोटो पवन सरोहा ने बेटे के पांच महीने पुरे होने पर शेयर की है। तस्वीर में बाप-बेटे दोनों है, इसमें वे काफी सूंदर लग रहे है।

इस फोटो की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा है कि अर्जुन के बाइसेप्स अभी से ही नज़र आने लगे है। एक यूजर ने लिखा है कि पहलवान के घर पहलवान ने जन्म लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अर्जुन और पवन इतने खूबसूरत लग रहे है कि कही उन्हें उनकी ही नज़र न लग जाए. इसलिए काला टीका लगाया जाये।
पवन और गीता की शादी 2016 में हुई. पवन भी कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 बार गोल्ड मैडल हासिल कर चुके है।

You might also like
Leave a comment