रणबीर कपूर से पहले अपने ‘इस’ क्लासमेट के साथ था आलिया का अफेयर, देखें फोटो
मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाईन – रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इन दिनों वो अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मस्त्र’ के शूटिंग में व्यस्त है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर से पहले आलिया के 5 बॉयफ्रेंड रह चुके है।
1.आलिया भट्ट और रमेश दुबे – आलिया भट्ट का पहला प्यार रमेश दुबे था। दोनों एक ही क्लॉस में पढ़ते थे। जिस वजह से वह उनका क्लासमेट था। पिछले दिनों आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘उन्हें स्कूल लाइफ में रमेश दुबे से प्यार हो गया था’।
2.आलिया भट्ट और अली ददारकर – आलिया भट्ट का दूसरे प्यार अली ददारकर था। दरअसल अली भी आलिया भट्ट के क्लासमेट थे। दोनों ने 8th तक एक साथ पढ़ाई की थी। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली आलिया के दूसरे नंबर के बॉयफ्रेंड थे।
3.आलिया भट्ट और कविन मित्तल – जानी-मानी बिजनेसमैन सुनील मित्तल के बेटे कबीर मित्तल आलिया भट्ट को डेट कर चुके हैं। यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया, लेकिन अचानक क्या हो गया किसी को कुछ पता नहीं चला और दोनों एक दूसरे से दूर हो गए।
4.वरुण धवन और आलिया भट्ट – दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर बहुत अच्छी लगती है। दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते है। दोनों रिलेशनशिप में आये थे लेकिन, खबरों की माने तो दोनों ज्यादा दिन तक रिलेशनशिप में नहीं रह सके।
5. सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट – फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट तीनों एक दूसरे के बहुत अच्छे फ्रेंड थे। इस बीच खबरें ये आई की आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट कर रहे है लेकिन फिर अचानक कुछ दिन बाद रणबीर कपूर की एंट्री हो गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया।