बिहार चुनाव 2020 : बिहार में महाराष्ट्र की पुर्नावृति होने की आशंका ; नीतीश ठाकरे के नक़्शेक़दम कदम पर चलेंगे ?

0

पटना, 28 अक्टूबर – बिहार विधानसभा चुनाव का रण जारी है। आज पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे है। विधानसभा की 71 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। बिहार में जनता दाल यू व भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी अलग से चुनाव लड़ रही है जिस पर सबकी नज़ारे टिकी हुई है।

चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ने जनता दल यू के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे है। लेकिन भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा है। लोक जनशक्ति का लक्ष्य जेडीयू को नुकसान पहुंचना है जबकि भारतीय जनता पार्टी को फायदा। इस बीच चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल के संपर्क में है। वह चुनाव बाद महागठबंधन में जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी को वोट करने से बिहार बर्बाद हो जाएगा। नीतीश लगातार राजद के संपर्क में है। तेजस्वी और नीतीश कुमार एक है। इस बार हमारी पार्टी जेडीयू से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है और हम उनसे ज्यादा सीटें जीतेंगे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की हालत बेहद ख़राब हैं। इस परिस्थिति को बदलने के लिए हम वोट मांग रहे है।

महाराष्ट्र की पुर्नावृति होगी
बिहार में भी महाराष्ट्र की पुर्नावृति होगी। राज्य में शिवसेना और भाजपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था. उन्हें साफ बहुमत मिला। लेकिन भाजपा दवारा मुख्यमंत्री पद देने का वचन पालन नहीं करने की वजह से भाजपा से किनारा करके कांग्रेस, एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए।

You might also like
Leave a comment