कोरोना वायरस प्रभाव : देशव्यापी कोरोना कर्फ्यू की वजह से बढे घरेलु हिंसा के मामले, महिला दर्ज करा रही है शिकायत

0

नई दिल्ली, पोलिसनामा ऑनलाइन –  श्रीलंका में कोरोना वायरस की वजह से लागू किये गए लॉकडाउन और कर्फ्यू के  घरेलु हिंसा के मामले बढ़ गए है।  राजधानी कोलंबो के नेशनल हॉस्पिटल की एमरजेंसी विभाग में एडमिट होने का मामला बढ़ गया है।  विभाग की प्रमुख नर्स पुष्प डे सोयसा ने कहा कि शुक्रवार को देशव्यापी कर्फ्यू लगाने के बाद हॉस्पिटल में आने वाली अधिकांश महिला ने घरेलु हिंसा की शिकायत की है।  इन महिलाओ ने कहा है कि घर में बंद उनके पति ने  उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

सोमवार की सुबह समाप्त हुए देशव्यापी कर्फ्यू के बाद श्रीलंका के 8 जिलों में और एक  दिन का कर्फ्यू बढ़ाया गया है।  इन जिलों में राजधानी कोलंबो भी शामिल है।  श्रीलंका में कोरोना पीड़ितों की संख्या 82 पर पहुंच गई है लेकिन अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
भारत में कोरोना से अब तक 9 लोगों की मौत 
भारत में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे है।  इस वजह से कोरोना के खतरे को देखते हुए 24 मार्च से 31 मार्च की शाम 6 बजे तक राज्य में लॉकडाउन है।
महाराष्ट्र और पंजाब में आज से राज्य में आने जाने पर रोक लगा दी गई है।  लेकिन अत्यावश्यक सेवा जारी रहेगी।  पश्चिम बंगाल में कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।  मुंबई में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है।  अब तक  देश में इस वायरस से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
You might also like
Leave a comment