Coronavirus : भारत में 24 घंटे में 230 लोगों की मौत, 8,392 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 1,90,535

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का चौथा चरण अब खत्न हो गया है। आज से लॉकडाउन का 5वां चरण शुरू हो गया है हालांकि इसे अनलॉक 1 कहा जा रहा है। इसके बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। भारत में कोरोना लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1,90,535 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 5394 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 8,392 मामले सामने आए हैं और 230 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 1,90,535 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 93322 एक्टिव केस हैं। अब तक 5394 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 91819 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।

किस राज्य में कितनी मौतें हुईं ?
स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 2286, मध्य प्रदेश में 350, गुजरात में 1038, दिल्ली में 473, तमिलनाडु में 173, तेलंगाना में 82, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 51, उत्तर प्रदेश में 213, पंजाब में 45, पश्चिम बंगाल में 317, राजस्थान में 194, जम्मू-कश्मीर में 28, हरियाणा में 20, केरल में 9, झारखंड में 5, बिहार में 21, ओडिशा में 7, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, मेघालय में 1 मौत हुई है।

You might also like
Leave a comment