इस कारण दुल्हन की तस्वीरें हो गईं वायरल, जानकर हैरान रह जाएंगे आप भी

0

असम : समाचार ऑनलाइन – कोविड-19 के कारण किए गए लॉकडाउन के बीच मिली ढील के कारण लोग सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। इस न्यू नॉर्मल में सैनेटाइजर से लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल हैं। यहां तक कि शादियों में भी इसका पालन करते हुए लोगों को देखा जा रहा है। असम में हुई एक शादी में भी दूल्हा और दुल्हन ने अपने लिए कपड़े सिलवाए, तो उसके साथ स्पेशल मास्क भी स्टिच करवाए, जो उनके कपड़ों से पूरी तरह मेल खा रहे थे। यहां तक कि इनका फैब्रिक तक एक था।

दूल्हा और दुल्हन ने असम सिल्क से बने पारंपरिक सफेद कुर्ता-धोती और साड़ी पहनी थी। इन पर गोल्डन बॉर्डर और पोल्क डॉट्स थे, जो उन्हें रिच लुक दे रहे थे। इनके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इसे शेयर और लाइक करते हुए, वर-वधू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि इस कपल ने तो न्यूज में भी जगह बना ली है। इस जोड़े के यूं वायरल हो जाने के पीछे की वजह भी बेहद खास है, जिसे जान शायद आप भी इनकी तारीफ करने लगें।

You might also like
Leave a comment