एकनाथ खड़से ने भाजपा से दिया इस्तीफा, शुक्रवार को राष्ट्रवादी में एंट्री
मुंबई, 21 अक्टूबर – भाजपा (BJP) के सीनियर नेता और पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के आख़िरकार भाजपा (BJP) ने इस्तीफा देने की खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि खड़से शुक्रवार को राष्ट्रवादी में शामिल होंगे। खड़से के राष्ट्रवादी में शामिल होने से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना है। ,भाजपा के सीनियर नेता एकनाथ खड़से के राष्ट्रवादी में प्रवेश को लेकर जलगांव और आसपास के परिसर के कई जिलों में राष्ट्रवादी की ताकत काफी बढ़ जाएगी।
पिछले कई दिनों से एकनाथ खड़से के राष्ट्रवादी में जाने की चर्चा हो रही थी। आखिरकार आज इस पर पूर्णविराम लग गया है। कुछ समय पहले तक भाजपा के नेता कह रहे थे कि नाथाभाऊ हमें छोड़कर कही नहीं जाएंगे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि एकनाथ खड़से कल राष्ट्रवादी में प्रवेश करेंगे। शुक्रवार दोपहर दो बजे वह राष्ट्रवादी में प्रवेश करेंगे।
Eknath Khadse promoted BJP in Maharashtra over years. I've been informed that BJP Leader Eknath Khadse has resigned from his party. We've decided to give him an entry in NCP. He will be formally inducted into NCP at 2 pm on Friday: Jayant Patil, NCP Leader & Maharashtra Minister pic.twitter.com/3o1STFi7IH
— ANI (@ANI) October 21, 2020