चार पैरों वाली मछली मिली, प्रजाति करीब 42 करोड़ साल पुरानी 

0

ऑनलाइन टीम. अंटानानारिवो : प्रकृति के कई अनजान पहलू हैं, जो विस्मित कर देते हैं। मनुष्य अपने आप को तब बौना महसूस करता है। हिंद महासागर में बसे मेडागास्कर के तट पर कुछ ऐसा ही हुआ है। डायनासोर काल की विलुप्त हो गई मछली जिंदा मिली है। चार पैरों वाली मछली की यह प्रजाति करीब 42 करोड़ साल पुरानी है। इस मछली को वर्ष 1938 तक विलुप्त माना जाता था। इस मछली के जिंदा पकड़े जाने पर वैज्ञानिक आश्चर्यचकित हैं।

बताया जा रहा है कि मछली के 8 पंख हैं। यही नहीं इस मछली के विशाल शरीर पर विशेष धारियां भी बनी हुई हैं। दक्षिण अफ्रीका जर्नल ऑफ साइंस के एक शोध में कहा गया है कि शार्क के शिकार की वजह से Coelacanth इनके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। इस मछ्ली के मिलने के बाद शोधकर्ताओं  ने कहा कि मेडागास्कर में बड़ी संख्या में यह मछली मौजूद हैं, ऐसा लगता है। पर डर यह भी है कि शिकारियों की भी इन पर नजर पड़ गई है। इसलिए इनका संरक्षण पहला उद्देश्य होना चाहिए। कोई संरक्षण उपाय नहीं किए जाने के कारण विलुप्त हो रही इस मछली की प्रजाति पर नया संकट आ सकता है।

दरअसल, शिकारी शार्क के पंख और तेल हासिल करने के लिए गहरे समुद्र में विशाल जाल डालते हैं, ताकि जहां मछलियां इकट्ठा होती हैं, वहां से उन्हें पकड़ा जा सके। यहां भी उन्होंने जाल डाला था और यह मछ्ली उस जाल में फंस गई।

You might also like
Leave a comment