मछली पकड़ रहा था शख्स, फंस गया मगरमच्छ और फिर यह हुआ…

0

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम – ऑस्ट्रेलिया का एक शख्स नाव में खड़े होकर फिशिंग रॉड से मछली पकड़ रहा था। तभी उसके फंदे में मगरमच्छ फंस गया…और उसके बाद जो हुआ वह हैरतअंगेज है। मामला ऑस्ट्रेलिया के कैथरीन शहर के पास का है। यह स्थान इस देश में मशहूर मछली पकड़ने की जगह है। वहां बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने आते हैं।

इसी जगह पर ट्रेंट डि भी परिवार के साथ नौकायन और मछली पकड़ने का आनंद लेने पहुंचे थे। नदी का पानी थोड़ा मटमैला था। साफ-साफ दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने अपने फिशिंग रॉड में चारा फंसाकर हुक को दूर पानी में फेंका। इसके बाद पूरा परिवार नाव में खड़े होकर उसमें मछली फंसने की इंतजार करने लगा। तभी अचानक डोरी में हलचल हुई। परिवार को लगा कि इसमें मछली फंस गई है। सभी खुशी से उछल पड़े |

ट्रेंट डि ने अपना फंदा धीरे-धीरे खींचना शुरू किया। परिवार कौतूहलवश देख रहा था। फंदा खींचने में भारी लग रहा था। उन्हें लगा कोई बड़ी मछली फंसी हुई है, लेकिन जब फंदा ऊपर आया तो पूरा परिवार सन्न रह गया। काटो तो खून नहीं। उसमें एक भारी भरकम मगरमच्छ फंसा था। फंदे को ढील दी गई। ट्रेंट डि ने तय किया कि फंदा सही सलामत निकालेंगे। वह प्रयास में जुटे रहे। मगरमच्छ बार-बार ऊपर आया, नीचे गया। लेकिन अंत में ट्रेंट को उनके फंदे का हुक मिल गया, लेकिन उसे मगरमच्छ ने बुरी तरह नष्ट कर दिया था।

You might also like
Leave a comment