उत्तर प्रदेश के कौशांबी में युवती की पुकार, “मामा से बचाओ, हमारी जान को है खतरा”; प्रेम विवाह करने के बाद BJP विधायक की भांजी का वीडियो वायरल 

0

कौशांबी, 1 जून : कुछ वर्ष पहले बरेली के भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने घर से भाग कर प्रेमी के साथ शादी कर ली थी।  इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।  अब फिर से एक बार उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से इसी तरह का एक मामला सामने आया है।  कौशांबी के भाजपा विधायक लाला बहादुर की भांजी  शादी से एक दिन पहले घर से भाग गई।  इसके बाद उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली।

भांजी के प्रेम विवाह करने के बाद अब उसने और उसके पति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।  इसमें लड़की ने कहा है कि उसे अपने मामा लाल बहादुर और भाई से जान का खतरा है।  इतना ही नहीं उसने कहा है कि उसके साथ ऑनर किलिंग हो सकता है. इसलिए खुद को सुरक्षा देने की विनती दोनों ने सोशल मीडिया के जरिये की है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल ने घर से भागकर कानपूर के आर्य समाज मंदिर में शादी की है।  स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भांजी ने बताया है कि उसकी  24 मई को शादी होने वाली थी।  लेकिन उससे एक दिन पहले वह घर से भाग गई।  घर से भागने के बाद उसने प्रेमी के साथ कानपूर में 28 मई को शादी कर ली। मेरे मामा विधायक है।  इसलिए हमारी जान को खतरा है. लड़की दवारा वायरल किये गए वीडियो में मामा और भाई से जान का खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा देने की मांग की है.

प्रेमी युगल दवारा शादी के बाद बनाया गया वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।  जानकारी के अनुसार लड़की ग्रेजुएट है।  जबकि उसका प्रेमी केवल आठवीं पास है।  लड़की की शादी एक सरकारी शिक्षक के साथ तय हुई थी।  लेकिन उसने प्रेमी से शादी करने के लिए घर से भागना तय किया।  पुलिस ने लड़के के परिवार पर दबाव  बनाया है।  इसके बाद लड़का और लड़की वापस घर लौटे।  इसके बाद दोनों को पुलिस स्टेशन में बिठाया गया।  यही पर दोनों ने यह वीडियो बनाया है। दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद से विधायक लाल बहादुर इस मामले से हाथ खींच लिया है।  उन्होंने कहा है कि यह वीडियो फ़र्ज़ी है।  मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
You might also like
Leave a comment