रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि आज, पढ़िए उनके 10 अनमोल विचार

0

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – महान रचनाकार रबींद्रनाथ टैगोर की आज 79वीं पुण्यतिथि है। रबींद्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। 7 अगस्त 1941 को उन्होंने इस संसार को त्याग दिया। टैगोर एक बहुआयामी प्रतिभा की शख्सियत के मालिक थे। टैगोर ने कविता, साहित्य, दर्शन, नाटक, संगीत और चित्रकारी समेत कई विधाओं में प्रतिभा का परिचय दिया। महान विचारक और कवि गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर ने देश के राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बांग्लादेश के राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ की रचना की थी।

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रवीन्द्र नाथ टैगोर ने कई बेहतरीन और प्रेरणादायक विचार दिए। जो आज की पीढ़ी को जीने की राह दिखाते हैं। गुरुदेव का जन्म 07 मई 1861 को कलकत्‍ता के जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में हुआ था।

1. समुद्र के किनारे खड़े होकर उसे घूरने मात्र से आप उसे पार नहीं कर सकते हैं।

2. जीवन की चुनौतियों से बचने की बजाए उनका निडर होकर सामना करने की हिम्मत मिले, इसकी प्रार्थना करनी चाहिए।

3. अगर आप इसलिए आंसू बहाते हैं कि सूर्य आपके जीवन से बाहर चला गया है, तो आसमान के सितारों को आपके आंसू नहीं देखने देंगे।

4. जो अपना है, वह सदैव मिलकर ही रहेगा।

5. सच्चा प्रेम स्वतंत्रता देता है, अधिकार का दावा नहीं करता।

6. जब हम विनम्रता में महान होते हैं, तब हम महानता के सबसे करीब होते हैं।

7. ईश्वर अभी तक मनुष्यों से हतोत्साहित नहीं है, प्रत्येक बच्चे के जन्म पर यह संदेश मिलता है।

8. मिट्टी के बंधन से छूटना पेड़ के लिए कभी स्वतंत्रता नहीं होती।

9. प्रेम ही यथार्थ सत्य है, यह सिर्फ एक भावना नहीं है।

10. तथ्य कई होते हैं, लेकिन सत्य एक ही होता है।

You might also like
Leave a comment