दिल दहला देने वाली घटना… आधी रात को बेदर्द मां ने ही अपने 5 बच्चों को गंगा में फेंका

0

 भदोही. पोलिसनामा ऑनलाइन – लॉकडाउन में यूपी के भदोही जिले में भयानक घटना सामने आई है।यहां एक मां ने अपने 5 बच्चों को आधी रात गंगा नदी में फेंक दिया है।  रात लगभग 2 बजे की इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को सुबह मिली।

यह है पूरा मामला : जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद गांव की रहने वाली मंजू देवी के 2 बेटे और तीन बेटियां हैं। मंजू देवी रात में करीब ढाई बजे अपने बच्चों को लेकर गंगा घाट पर पहुंची, इसके बाद वो गहरे पानी में चली गई और अपने बच्चों को नदी में फेंक दिया। इसके बाद मंजू रात को ही अपने घर चली आई। जब वह अपने बच्चों को लेकर गंगा घाट की ओर गई, तब घर में उसका पति मौजूद नहीं था। जिन बच्चों को महिला ने गंगा में फेंका है उनके नाम  वंदना (12 ), रंजना (10 ), पूजा ( 6 ), शिव शंकर ( 8 ), संदीप (5)  हैं। महिला का कहना है कि इसका अपने पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था, इससे वो बेहद परेशान हो गई थी। उसके बाद उसने ये कदम उठाया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन : जानकारी के बाद डीएम, एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चों का पता नहीं चल पाया था।

You might also like
Leave a comment