पंजाब में भाजपा को भारी झटका,  5 नगर निगमों पर कांग्रेस की जीत

0

चंडीगढ़. ऑनलाइन टीम : पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। उसने कई नगर निगमों में क्लीन स्वीप कर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को जोरदार झटका लगा है। यहां तक कि बीजेपी सरकार में मंत्री रहे तीक्ष्ण सूद की पत्नी तक चुनाव हार गईं।  इसके पीछे किसानों का गुस्सा प्रमुख वजह माना जा रहा है। किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा में है और निकाय चुनाव के नतीजों में यह साफ झलक रखा है। अकाली दल भी दमदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इन नतीजों के बीच सबसे बड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी को लगा है।

पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया।  कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है। बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है। बठिंडा लोकसभा का प्रतिनिधित्व  शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत बादल करती हैं। राज्य में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध के बाद उन्होंने खुद को सरकार से अलग कर लिया था।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर राज्य में किसानों के प्रदर्शन के बीच हुए चुनाव में 71.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस बार 9,222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जबकि पार्टी के तौर पर देखें तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार खड़े किए हैं।  इस बार पार्टी अपने सहयोगी दल शिरोमणी अकाली दल के बिना चुनाव लड़ रही है। शिरोमणी अकाली दल अपने 1,569 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही हैं।

You might also like
Leave a comment